पराग अग्रवाल का जीवन परिचय, बायोग्राफी, ट्विटर के नये सीईओ की उम्र, जन्म, परिवार, पत्नी, सैलरी, नेटवर्थ, शिक्षा, तथा उनसे संबंधित सभी जानकारियां जानेंगे। (Parag Agarwal Biography in Hindi) (Twitter New CEO Parag Agrawal Age, Birth, Twitter Salary, Net Worth, Education, Family, Wife,)
आज पराग अग्रवाल का जीवन किसी परिचय का मोहताज़ नहीं हैं। जब 29 नवंबर 2021 को ट्विटर के नए सीईओ की घोषणा कर दी गई उस समय दुनिया को फिर से भारतीय प्रतिभा का लोहा मानना पड़ा। पराग अग्रवाल पिछले 10 वर्ष से सोशल मीडिया नेटवर्क ट्विटर के लिए काम कर रहे है। ट्विटर के सीईओ बनने से पहले उनकी पहचान सीटीओ (चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर) के रूप में थी लेकिन अब उन्हें जैक डोर्सी की जगह चुना गया है।
जब नवंबर 2021 में ट्विटर के सह-संस्थापक जैक डॉर्सी ने सीईओ के पद से इस्तीफा दिया उसके बाद अब भारतीय मूल के (आईआईटी मुंबई) कंप्यूटर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पराग अग्रवाल (Parag Agarwal) को ट्विटर का नया सीईओ नियुक्त कर दिया गया है।
इस आर्टिकल में हम आपके सभी प्रश्नों जैसे की की पराग अग्रवाल कौन है?, उनके सम्पूर्ण जीवन परिचय, परिवारिक जानकारी, पत्नी, ट्विटर सैलरी, शिक्षा, तथा अन्य सभी जानकारियों के बारे में बताएंगे।
Table of Contents
ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल का जीवन परिचय (Parag Agrawal Biography in Hindi)
पूरा नाम | पराग अग्रवाल |
जन्म तिथि | 21 मई 1984 |
उम्र | 37 साल (साल 2021) |
जन्म स्थान | खारघर, मुंबई, भारत |
पूर्व गृहनगर | खारघर, मुंबई, |
वर्तमान गृहनगर | सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, |
गृह देश | भारत |
वर्तमान पता | सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया, संयुक्त राज्य अमेरिका |
राष्ट्रीयता, नागरिकता | संयुक्त राज्य अमेरिका (अमेरिकन) |
धर्म | हिन्दू |
लम्बाई | 5 फुट 6 इंच |
वजन | 73 किलोग्राम |
जाति | बनिया (अग्रवाल) |
स्कूल | एटॉमिक एनर्जी सेंट्रल स्कूल ,मुंबई |
कॉलेज | >आईआईटी ,मुंबई ,भारत >स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय ,अमेरिका |
शिक्षा | >कंप्यूटर विज्ञान और इंजीनियरिंग में बी.टेक >कंप्यूटर विज्ञान में पीएचडी |
आँखों का रंग | काला |
बालो का रंग | काला |
राशि | कर्क |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित |
पत्नी का नाम | विनीता अग्रवाल |
पेशेवर उपलब्धियां (Professional Achievements)
पराग अग्रवाल | पेशेवर उपलब्धियां |
पेशा | Twitter सीईओ, टेक्नोलॉजी एग्जीक्यूटिव |
प्रसिद्धि | ट्विटर के नए सीईओ |
ट्विटर सीईओ बनें | 29 नवंबर, 2021 |
ट्विटर में नियुक्ति | साल 2011 |
ट्विटर सैलरी | 2,50,000 डॉलर |
नेटवर्थ | 1.5 मिलियन डॉलर |
(ट्विटर के नए सीईओ) पराग अग्रवाल कौन है? (Who is Parag Agarwal)
ट्विटर एक लोकप्रिय मल्टीब्लॉगिंग सोशल मीडिया वेबसाइट है, जिसके सीटीओ (CTO) रह चुके पराग अग्रवाल अब वर्तंमान में वह इस वेबसाइट के सीईओ (CEO) नियुक्त हो चुके हैं। पिछले 10 साल से वे इस सोशल मीडिया वेबसाइट के साथ जुड़े हुए हैं।
ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल आईआईटी बॉम्बे (इंडिया) से स्नातक हैं और साथ ही स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से कंप्यूटर विज्ञान में डॉक्टरेट की डिग्री भी रखते हैं। सर्वप्रथम, पराग अक्टूबर 2011 में एक विज्ञापन इंजीनियर के रूप में ट्विटर से जुड़े और धीरे-धीरे अपनी मेहनत के बलबूते ‘प्रतिष्ठित सॉफ्टवेयर इंजीनियर’ की उपाधि धारण करने के लिए आगे बढ़े। इसके बाद उन्होंने 2017 में कंपनी के मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी (सीटीओ) की भूमिका ग्रहण की। और आज वह दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर के सीईओ (CEO) है।
अगर अनुभव की बात करें तो ट्विटर में कार्य करने से पहले, पराग एटी एंड टी लैब्स, माइक्रोसॉफ्ट और याहू के साथ कार्यरत थे। ट्विटर सोशल मीडिया फर्म में आने के बाद , वह आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) में प्रगति के लिए जिम्मेदार थे। यहाँ उनका एक प्रमुख योगदान ट्विटर यूजर्स की टाइमलाइन में ट्वीट्स की प्रासंगिकता बढ़ाने के लिए इसका उपयोग करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) को आत्मसात करने के उनके प्रमुख प्रयास हैं। अपने अथक प्रयासों से उन्होंने ट्विटर के इम्प्रूवमेंट में उनका बड़ा योगदान रहा है।
पराग अग्रवाल की पत्नी कौन है? (Who is Parag Agarwal’s wife)
ट्विटर के मौजूदा सीईओ पराग अग्रवाल की पत्नी का नाम विनीता अग्रवाल है। सूत्रों के मुताबिक ट्विटर के नए सीईओ पराग अग्रवाल ने विनीता अग्रवाल से शादी की है।
कौन हैं विनीता अग्रवाल?
पराग अग्रवाल की पत्नी विनीता के बारे में इंटरनेट पर बहुत कम जानकारी उपलब्ध है। क्योंकि अग्रवाल के ट्विटर के सीईओ बनने के बाद ही उनके बारे में जानकारी सामने आने लगी थी। नए ट्विटर सीईओ अपने पारिवारिक जीवन को निजी रखते हैं, और प्रचार से दूर रहना पसंद करते हैं। विनीता और पराग सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया (अमेरिका ) में रहते हैं और उनका एक बेटा अंश है।
विनीता अग्रवाल की लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उन्होंने स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी (अमेरिका ) से अपनी स्नातक की डिग्री पूरी की। इसके बाद उन्होंने हार्वर्ड मेडिकल स्कूल से एमडी की पढ़ाई पूरी की, जिसके बाद उन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी से बायोफिजिक्स में पीएचडी पूरी की। वर्तमान में, वह एक उद्यम पूंजी फर्म, आंद्रेसेन होरोविट्ज़ के साथ एक सामान्य भागीदार है।
अभी विनीता और पराग अपने बेटे के साथ कैलिफोर्निया के सैन फ्रांसिस्को में रहते हैं। वह एक उद्यम पूंजी निवेशक हैं और उनका ट्विटर बायो उन्हें स्टैनफोर्ड मेडिसिन में एक चिकित्सक और सहायक नैदानिक प्रोफेसर (adjunct clinical professor) के रूप में वर्णित करता है। विनीता अग्रवाल के ट्विटर पर भी उनके बारे में सीमित जानकारी उपलब्ध है। द सन के मुताबिक, ट्विटर पर उनके 12,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं और वहां वह अक्सर अपनी रुचि के क्षेत्र से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
क्या पराग अग्रवाल के बच्चे हैं? (Does Parag Agrawal have kids)
पराग अग्रवाल और विनीता अग्रवाल कपल का एक तीन साल का बेटा भी है जिसका नाम अंश है। ये अपने परिवार के साथ सिलिकॉन वैली में रहते है, वैसे भी ट्विटर अपने सभी कर्मचारियों को लिंग की परवाह किए बिना 20 सप्ताह तक की माता-पिता की छुट्टी लेने की अनुमति देता है।
पराग अग्रवाल का ट्विटर अकाउंट
FAQ
Q: कौन हैं पराग अग्रवाल की पत्नी?
Ans: विनीता अग्रवाल (Vineeta Agarwal)