(मुख्यमंत्री) नायब सिंह सैनी का जीवन परिचय | Nayab Singh Saini Biography In Hindi

नायब सिंह सैनी का जीवन परिचय: नायब सिंह सैनी भारत के हरियाणा राज्य के मुख्यमंत्री हैं। 12 मार्च 2024 को उन्होने हरियाणा के 11वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की है। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तथा पार्टी में कई मत्वपूर्ण पदों पर कार्य कर चुके हैं।

Nayab Singh Saini Biography In Hindi: हरियाणा में 9 साल से ज्यादा वक्त से मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जब 12 मार्च 2024 को इस्तीफा दिया, तो उनकी जगह पर नायब सिंह सैनी को हरियाणा राज्य का सीएम बनाया गया। नायब सिंह सैनी हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं और एक लोकप्रिय नेता के रूप में उनकी छवि है । इसके अलावा वह कुरुक्षेत्र से लोकसभा के सांसद भी हैं।

Nayab Singh Saini Biography In Hindi
नायब सिंह सैनी का जीवन परिचय | Nayab Singh Saini Biography In Hindi

(राजनेता) नायब सिंह सैनी का जीवन परिचय (CM Nayab Singh Saini Biography In Hindi)

नामनायब सिंह सैनी
जन्म25 जनवरी 1970
उम्र54 वर्ष
जन्म स्थानअम्बाला, हरियाणा
पिता का नामस्वर्गीय श्री तेलु राम
माता का नामकुलवंत कौर
पत्नी का नामसुमन (गृहिणी)
बच्चेदो
• एक बेटा
• एक बेटी
आधिकारिक पद• हरियाणा विधान सभा के सदस्य (2014-2019)
• लोकसभा सदस्य (2019-2024 तक)
• हरियाणा के मुख्यमंत्री
पार्टीभारतीय जनता पार्टी
शिक्षाबी.ए. और एल.एल.बी. (ग्रेजुएट प्रोफेशनल)
• चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ (LLB)
• बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय (B.A.)
पेशाराजनीति, कृषि और नारायणगढ़ में सिटी मीडिया केबल और हिमाचल प्रदेश में एक निर्माणाधीन स्टोन क्रशर का व्यवसाय संयुक्त रूप से चलाना।
जातिसैनी
वर्तमान पदमुख्यमंत्री (हरियाणा)
नेट वर्थ• संपत्ति: 3,57,85,621 रुपये (अनुमानित) 3 करोड़+
• देनदारियां: 57,34,878 (अनुमानित) 57 लाख+ रुपये
स्थायी निवास पताग्राम मिर्ज़ापुर माजरा, एचबी नंबर 292, तहसील नारायणगढ़, जिला अम्बाला
नायब सिंह सैनी प्रोफाइल

Disclaimer: This information is an archive of the candidate’s self-declared affidavit that was filed during the elections. The current status of this information may be different. For the latest available information, please refer to the affidavit filed by the candidate to the Election Commission in the most recent election.

हरियाणा के मुख्यमंत्री, नायब सिंह सैनी कौन हैं?

नायब सिंह सैनी भारत के हरियाणा राज्य के 11वें मुख्यमंत्री हैं। वे भारतीय जनता पार्टी के सदस्य हैं तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक रह चुके हैं। वह मूल रूप से एक किसान परिवार से हैं। साल 2014 में वह पहली बार विधायक बने थे।

राजनीतिक कैरियर और उपलब्धियाँ

○ नायब सिंह सैनी मूल रूप से ओबीसी समुदाय से आते हैं और पिछले साल (2023) उन्हें बीजेपी हरियाणा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया था।

○ नायब सैनी को पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का विश्वासपात्र माना जाता है। राजनैतिक अनुभव की बात करें तो उनको संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है।

○ 1996 में उन्हें हरियाणा बीजेपी के संगठन में जिम्मेदारी दी गई। उसके बाद वर्ष 2002 में नायब सैनी अंबाला बीजेपी युवा मोर्चा के जिला महामंत्री बने थे।

○ वर्ष 2005 में नायब सिंह भारतीय जनता पार्टी अंबाला युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष बने थे। इसके बाद नायब सिंह सैनी ने राजनीति में पीछे मुड़कर नहीं देखा।

○ उसके बाद उन्हें बीजेपी हरियाणा किसान मोर्चा का प्रदेश महामंत्री भी बनाया गया। फिर साल 2012 में नायब सैनी का प्रमोशन हुआ और उन्हें अंबाला का जिला अध्यक्ष बना दिया गया।

○ आखिरकार साल 2014 के विधानसभा चुनाव में नायब सिंह सैनी को नारायणगढ़ से टिकट दिया गया और वह जीतकर हरियाणा विधानसभा पहुंच गए।

○ वह पार्टी के भरोसे पर हमेशा खरे उतरे हैं, इसलिए साल 2016 में उनको हरियाणा सरकार में श्रम-रोजगार मंत्री बनाया गया। इसके आलावा वह खान और भू-विज्ञान मंत्री और नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री भी रहे हैं।

नायब सिंह सैनी का प्रारंभिक जीवन

नायब सिंह सैनी का जन्म 25 जनवरी 1970 को भारत के प्रगतिशील राज्य हरियाणा के अंबाला के एक छोटे से गाँव मिजापुर माजरा में एक हरियाणवी सैनी परिवार में हुआ था।

नायब सिंह सैनी: शिक्षा

उन्होंने बीए (BA) और एलएलबी (LLB) की डिग्री मुजफ्फरपुर में बीआर अंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय और मेरठ में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से प्राप्त की है।

  • बी.ए. – बी.आर. अंबेडकर विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर से जुलाई, 1996 में।
  • एल.एल.बी. – चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ (यूपी) से वर्ष 2010 में।

नायब सिंह सैनी के जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण तथ्य

हरियाणा के अंबाला में जन्मे थे: नायब सैनी 25 जनवरी 1970 को अंबाला जिले के एक गांव मिर्जापुर माजरा में जन्मे थे।

ओबीसी वर्ग से संबंध रखते हैं: अगर उनकी जाति की बात करें तो नायब सिंह सैनी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं।

वह कुरुक्षेत्र से सांसद हैं: नायब सिंह सन् 2019 से हरियाणा राज्य में कुरुक्षेत्र से सांसद हैं।

मेरठ की चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (सीसीयू) से की लॉ की पढ़ाई: उन्होंने मेरठ (उप्र) के चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से एलएलबी की पढ़ाई की है, और मुज़फ़्फ़रपुर (बिहार) के बी.आर.अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी से भी शिक्षा हासिल की है।

साल 2014 में पहली बार बने विधायक: नायब सिंह सैनी का राजनीतिक करियर तब और आगे बढ़ गया जब बीजेपी ने उन्हें टिकट दिया और वह साल 2014 में पहली बार अंबाला जिले की नारायणगढ़ विधानसभा से विधायक बने।

12 मार्च 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री बने: हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने जब 12 मार्च 2024 को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया, तो नायब सिंह सैनी को मुख़्यमंत्री चुना गया।

ये भी पढ़ें

वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह जीवनी