विक्रमादित्य सिंह (हिमाचल राजनेता) जीवन परिचय | Vikramaditya Singh Biography in Hindi

हिमाचल कांग्रेस नेता विक्रमादित्य की जीवनी: विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश राज्य कांग्रेस के सबसे युवा विधायक हैं। वह हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व बड़े कांग्रेस नेता वीरभद्र सिंह के बेटे हैं। विक्रमादित्य सिंह दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज से एमए (इतिहास) में स्नातकोत्तर हैं। वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1989 को हुआ था। वह वर्तमान में शिमला ग्रामीण निर्वाचन क्षेत्र से विधान सभा सदस्य (M.L.A.) के रूप में कार्यरत हैं। जबकि उनकी मां प्रतिभा सिंह, मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं।

Himachal Politician Vikramaditya Singh Biography in Hindi
विक्रमादित्य सिंह का जीवन परिचय | Vikramaditya Singh Biography in Hindi

हिमाचल प्रदेश राजनीतिज्ञ: विक्रमादित्य सिंह का जीवन परिचय (Himachal Politician Vikramaditya Singh Biography in Hindi)

शिमला से हिमाचल कांग्रेस के राजनेता श्री विक्रमादित्य सिंह: राजनेता विक्रमादित्य सिंह, श्रीमती प्रतिभा सिंह (सदस्य, लोकसभा) और स्वर्गीय श्री वीरभद्र सिंह (पूर्व मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश) के पुत्र हैं। इनका जन्म 17 अक्टूबर 1989 को शिमला में हुआ था। अगर उनकी एजुकेशन क्वॉलिफिकेशन की बात करें तो पोस्ट ग्रेजुएट (इतिहास) हैं और वे दिल्ली विश्वविद्यालय (सेंट स्टीफंस कॉलेज) से शिक्षित हैं। जबकि स्कूल एजुकेशन बिशप कॉटन स्कूल, शिमला से पूर्ण की हैं। वह विवाहित हैं। राजनीति के अलावा वह कृषक, बागवानी विशेषज्ञ और व्यवसायी हैं।

नामविक्रमादित्य सिंह
जन्म17 अक्टूबर 1989 (शिमला, हि.प्र.)
आयु34 वर्ष
पिता का नामवीरभद्र सिंह
मां का नामप्रतिभा सिंह
दादा-दादीपदम सिंह और शांति देवी
जन्म स्थानशिमला, हिमाचल प्रदेश
जीवनसाथी का नामसुदर्शना सिंह
शादी की तारीख8 मार्च 2019
पॉलिटिकल पार्टीइंडियन नेशनल कांग्रेस
प्रोफ़ेशनराजनेता (पॉलिटिशियन)
शिक्षापोस्ट ग्रेजुएट
• सेंट स्टीफंस कॉलेज
• बिशप कॉटन स्कूल, शिमला
• हंसराज कॉलेज
चिल्ड्रन (बच्चे)ज्ञात नहीं है
धर्महिंदू
जातिराजपूत
नेट वर्थकुल संपत्ति 84 करोड़ 32 लाख 81 हजार 14 रुपये
पसंदीदा शौकफोटोग्राफी (वन्य जीवन), पर्वतारोहण, साइकिल चलाना
विशेष रुचिविकलांगों और सामाजिक रूप से वंचित लोगों की मदद करना
पसंदीदा किताबेंविशेषकर आत्मकथाएँ और ऐतिहासिक पुस्तकें पढ़ना पसंद है
खेल और मनोरंजन• सदस्य, हिमाचल प्रदेश राइफल एसोसिएशन ii) राष्ट्रीय राइफल एसोसिएशन।
• राष्ट्रीय शूटिंग चैम्पियनशिप में राइफल एवं ट्रैप शूटिंग प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
विदेश यात्राअमेरिका, यूके, फ्रांस, बेल्जियम, सिंगापुर, और चीन
ज्ञात भाषाएँहिंदी और अंग्रेजी
मोबाइल नंबर7018000005
ईमेलvikramaditya[dot]sing[at]iyc[dot]in
स्थायी पतापदम पैलेस, रामपुर बुशहर, (हिमाचल प्रदेश)
विक्रमादित्य सिंह बायोग्राफी प्रोफाइल

विक्रमादित्य सिंह के बारे में रोचक तथ्य

• विक्रमादित्य सिंह बुशहर राजपरिवार से हैं।
• विक्रमादित्य सिंह के पिता वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के चौथे मुख्यमंत्री थे।
• वीरभद्र सिंह की दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह विक्रमादित्य सिंह की मां हैं।
• विक्रमादित्य सिंह के पिता श्री वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे।
• उनके पिता वीरभद्र सिंह की दो बार शादी हुई थी, पहली रत्ना कुमारी से और दूसरी प्रतिभा सिंह से।
• विक्रमादित्य की शादी उदयपुर की राजकुमारी सुदर्शना से हुई हैं। 8 मार्च 2019 में हुई थी शादी।
• मां प्रतिभा सिंह लोकसभा सांसद हैं।

विक्रमादित्य सिंह के माता-पिता

Virbhadra Singh and Pratibha Singh

विक्रमादित्य सिंह के पिता श्री वीरभद्र सिंह हिमाचल प्रदेश के सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले मुख्यमंत्री थे। भारतीय कांग्रेस पार्टी के सक्रिय सदस्य वीरभद्र सिंह ने 6 कार्यकालों में 21 वर्षों तक राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया है। उनके पिता को हिमाचल में मुख्य रूप से राजा साहब के नाम से जाना जाता था। उनकी माँ प्रतिभा सिंह (जन्म 16 जून 1956) हिमाचल प्रदेश की एक भारतीय राजनीतिज्ञ और भारतीय संसद की सदस्य हैं।

विक्रमादित्य सिंह की पत्नी

हिमाचल के पूर्व सी.एम. वीरभद्र सिंह के पुत्र विक्रमादित्य सिंह 8 मार्च 2019 को परिणय सूत्र में बंधे थे। विक्रमादित्य सिंह और सुदर्शना सिंह की सगाई अक्टूबर 2018 में उदयपुर में हुई थी। बुशहर राजघराने से संबंध रखने वाले विक्रमादित्य सिंह का विवाह उदयपुर राजस्थान के राज परिवार की बेटी सुदर्शना सिंह के साथ हुआ है।

Himachal Politician Vikramaditya Singh and Wife Sudarshana

विक्रमादित्य की शादी 8 मार्च 2019 को सुदर्शना के साथ हुई थी। सुदर्शना राजस्थान के मेवाड़ वंश की राजकुमारी हैं। यह शादी उदयपुर के के कानोता गांव में कनोतागढ़ पैलेस से हुई थी। राजकुमारी सुदर्शना सिंह ने सोफिया कॉलेज मुंबई से समाजशास्त्र में मास्टर्स किया है। उन्होंने इंटीरियर डिजाइनिंग का कोर्स भी किया है।

विक्रमादित्य सिंह निजी जीवन

कौन हैं विक्रमादित्य सिंह? विक्रमादित्य सिंह एक भारतीय राजनेता तथा वर्तमान हिमाचल प्रदेश विधानसभा में शिमला ग्रामीण से विधायक हैं। राजनीतिक पृष्ठभूमि की बात करें तो वे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़े है और पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के बड़े नेता हैं। वे पूर्व हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के पुत्र हैं। उनके पिता राजा वीरभद्र सिंह का 8 जुलाई 2021 को 87 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

दरअसल, उनके पिता वीरभद्र सिंह की दो शादियां हुई थीं, पहली रत्ना कुमारी से और दूसरी प्रतिभा सिंह से। असल में उनका जन्म वीरभद्र सिंह की दूसरी पत्नी प्रतिभा सिंह से हुआ है।

विक्रमादित्य सिंह की शैक्षणिक योग्यता

विक्रमादित्य सिंह ने साल 2011 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से बीए ऑनर्स किया था। इसके बाद वह 2016 में डी.यू. के ही सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास विषय में एम.ए. किया। बी.ए. करने के दो साल बाद उनकी राजनीतिक यात्रा शुरू हुई। साल 2013 में वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी से जुड़े। इसके बाद 2013 से 2017 तक लगातार उन्हें हिमाचल में युवा कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में चुना गया।

विक्रमादित्य सिंह की राजनीतिक टाइमलाइन

विरासत में मिली राजनीति:

विक्रमादित्य सिंह का जन्म 17 अक्टूबर 1989 को हुआ था। वह दिवंगत वीरभद्र सिंह और प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। वीरभद्र सिंह का हिमाचल की राजनीति में खासा प्रभाव था, वे पहाड़ी राज्य हिमाचल के छह बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने वाले विक्रमादित्य शिमला ग्रामीण विधानसभा सीट से विधायक हैं। विक्रमादित्य ने साल 2017 के विधानसभा चुनाव में भी जीत हासिल की थी। वहीं विक्रमादित्य की मां प्रतिभा सिंह मंडी से सांसद हैं और वह हिमाचल कांग्रेस की प्रमुख भी हैं।

○ हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के निर्वाचित अध्यक्ष, 2013-2018.

○ दिसंबर 2017 में राज्य विधान सभा के लिए चुने गए।

○ सदस्य, सार्वजनिक उपक्रम और ई-गवर्नेंस-सह-सामान्य प्रयोजन समितियां 2018-2022.

○ दिसंबर, 2022 में राज्य विधान सभा के लिए पुनः निर्वाचित।

○ हिमाचल राज्य सरकार में युवा सेवाओं और खेल विभागों के साथ लोक निर्माण मंत्री के रूप में मंत्री परिषद में शामिल किया गया।

विवादों में विक्रमादित्य सिंह

हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बेटे और शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह मुसीबत में फंस गए थे। जब पारिवारिक घरेलू हिंसा के मामले में उनके खिलाफ गैर जमानती वॉरंट जारी किया गया था। विक्रमादित्य सिंह की पत्नी सुदर्शना ने उदयपुर कोर्ट में 17 अक्टूबर 2022 को इसकी शिकायत दर्ज की थी।

मामले में सुनवाई के बाद अतिरिक्त मुख्य न्याय दंडाधिकारी (ACJM) उदयपुर की अदालत ने विक्रमादित्य सिंह के अलावा उनकी मां प्रतिभा सिंह, ननद अपराजिता सिंह, ननदोई अंगद सिंह और चंडीगढ़ की रहने वाली अमरीन को भी गैर जमानती वारंट जारी किया गया था। शिकायत में जिस अमरीन का जिक्र है, उसके साथ विक्रमादित्य के अफेयर का आरोप था।

इस शिकायत में शादी के बाद ससुराल में मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए गए हैं। सुदर्शना सिंह ने घरेलू हिंसा की उदयपुर कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई थी।

क्यों दिया इस्तीफा?

विक्रमादित्य सिंह ने कांग्रेस सरकार पर अपमान का आरोप लगाया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा, ‘इस परिस्थिति में मेरा इस सरकार में रहना ठीक नहीं है। आने वाले समय में अपने लोगों से बात कर भविष्य का फैसला करूंगा।’ अपने पिता का अपमान करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, ‘मेरे पिता की मूर्ति लगाने के लिए इन्हें (कांग्रेस सरकार को) दो गज की जमीन नहीं मिली। यह सम्मान मेरे दिवंगत पिता के लिए दिखाया गया। हम इमोशनल लोग हैं, हमें पद से कोई लेना-देना नहीं है।’

हिमाचल राजपरिवार से ताल्लुक

विक्रमादित्य सिंह एक राज परिवार से ताल्लुक रखते हैं। उनके पिता वीरभद्र सिंह, राजा पदम सिंह के बेटे थे। राजा पदम सिंह हिमाचल प्रदेश के बुशहर स्टेट के राजा थे।

विक्रमादित्य सिंह नेट वर्थ

2017 के हिमाचल विधानसभा चुनाव में शिमला से विधायक विक्रमादित्य ने अपनी कुल संपत्ति 84 करोड़ 32 लाख 81 हजार 14 रुपये घोषित की थी। विक्रमादित्य सिंह (Vikramaditya Singh Property) के पास लगभग 101 करोड़ रुपये से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है।

2017 के मुकाबले संपत्ति में करीब 20 फीसदी का इजाफा हुआ है। इसमें दो लाख रुपये नकद के अलावा सोना, चांदी के आभूषण, वाहन, एलआईसी और बैंक में बचत के अलावा 6.97 करोड़ की संपत्ति भी शामिल है। जबकि गाड़ियों में उनके पास 2018 मॉडल की टोयोटा फॉर्च्यूनर सिग्मा 4 और Ford Endeavour-2016 मॉडल, नेक्सा इग्निस ज़ेटा-2019 मॉडल है। इसके अलावा इनके ऊपर लोन के रूप में करीब 1 करोड़ 38 लाख रुपये है।

Disclaimer: The information relating to the candidate is an archive based on the self-declared affidavit filed at the time of elections. The current status may be different. For the latest on the candidate kindly refer to the affidavit filed by the candidate with the Election Commission of India in the recent election.

सामान्य प्रश्न: विक्रमादित्य सिंह की जीवनी (Vikramaditya Singh Biography in Hindi)

Q: हिमाचल में विक्रमादित्य सिंह कौन हैं?
Ans. विक्रमादित्य सिंह हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह के बेटे हैं।

ये भी पढ़ें

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिचय