गूगल जेमिनी AI क्या है इसका उपयोग कैसे करें | Google Gemini AI in Hindi

गूगल जेमिनी के बारे में जानकारी (Google Gemini ai in Hindi): आज, चैटजीपीटी (ChatGPT) के आने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को काफी प्रसिद्धि मिली है, जिससे यूजर के कठिन से कठिन कार्य भी आसानी से हो रहे हैं। चैटजीपीटी की तरह ही गूगल ने अपना नया जेमिनी एआई मॉडल लॉन्च किया है, यह काफी एडवांस माना जाता है और शायद यह यहां चैटजीपीटी को भी मात दे सकता है।

यहां यह बताना भी जरूरी है कि गूगल बार्ड ही अब जेमिनी एआई है। इस लेख में हम इसी विषय पर चर्चा करने जा रहे हैं, आज आपको इससे जुड़ी लगभग सारी जानकारी आसान शब्दों में विस्तार से मिलेगी, तो आइए जानते हैं गूगल जेमिनी AI क्या है, इसका उपयोग किस लिए किया जाता है।

Google Gemini ai in hindi
Google Gemini AI क्या है

Google का जेमिनी AI क्या है (What is Google Gemini ai in Hindi)

Gemini AI, Google AI द्वारा विकसित एक एडवांस लैंग्वेज मॉडल (LLM) है, जो विभिन्न प्रकार के कार्यों को करने में सक्षम है। गूगल बार्ड को अब जेमिनी कहा जाता है।

गूगल जेमिनी का उपयोग किस लिए किया जाता है? यह किसी भी विषय पर आधारित टेक्स्ट, कोड और इमेज को निर्मित करने, उन्हें समझने और उनमें एडिटिंग करने में महारत रखता है। Gemini AI को गूगल डीपमाइंड (Google DeepMind) द्वारा बनाया गया है, जो गूगल की AI रिसर्च लैब है।

जेमिनी एआई के उपयोग के बारे में अधिक जानकारी के लिए, आप Google AI की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं: https://gemini.google.com/

Gemini AI की विशेषताएं:

विभिन्न प्रकार के डेटा को समझने की क्षमता: यह टेक्स्ट, कोड, और इमेज को समझने और उनमें बदलाव करने में सक्षम है।
हाई परफॉरमेंस : यह कई बेंचमार्क पर अच्छा प्रदर्शन प्रदान करता है।
बहु-कार्यक्षमता: यह एक ही समय में कई कार्य कर सकता है, जैसे अनुवाद, प्रश्नोत्तरी और आर्टिकल लेखन।
विभिन्न भाषाओं में उपलब्ध है: गूगल जेमिनी एआई दुनिया की कई भाषाओं में उपलब्ध है।

Google Gemini AI को कैसे इस्तेमाल करें?

Gemini AI को गूगल द्वारा डेवलप किया गया है, काफी समय से यह विकास के चरण में था, और अभी यह सभी के लिए सार्वजनिक रूप से उपलब्ध है। हालाँकि शुरू में Google AI डेवलपर्स और शोधकर्ताओं के लिए उपलब्ध था, लेकिन अब Google ने फरवरी 2024 के मध्य से अपने AI-संचालित चैटबॉट जेमिनी ऐप की उपलब्धता को भारत सहित 150 से अधिक देशों और क्षेत्रों में लांच कर दिया है।

यहां यह बताना आवश्यक है की गूगल के इस AI-संचालित चैटबॉट का नाम पहले गूगल बार्ड था परन्तु अब इसे जेमिनी एआई के नाम से जाना जाता है।

इसे कैसे इस्तेमाल करें: Gemini AI का उपयोग करने के लिए, आपको:

• Gemini AI का उपयोग करने के लिए, आप Google AI Gemini की आधिकारिक वेबसाइट: https://gemini.google.com/ पर जाना होगा।

• गूगल जेमिनी (Google Gemini) के ऑफिशियल लिंक पर क्लिक करके आप अपने जी-मेल अकाउंट की सहायता से साइन इन कर सकते हैं।

• साइन इन करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद आप गूगल जेमिनी के मुफ्त (फ्री) संस्करण का उपयोग कर सकते हैं।

जेमिनी एआई का उपयोग करने के तरीके:

यहां कुछ “प्रॉम्प्ट” के उदाहरण दिए गए हैं जिन्हें आप आज़मा सकते हैं:

  • “कौन पहले आया: मुर्गी या मुर्गी?”
  • “मेरी लघु कहानी के शीर्षक को ढूंढने में मेरी सहायता करें”
  • “Which came first: India OR Pakistan?”
  • “Help me brainstorm a title for my school story”
  • “Explain earth motion using everyday examples”

गूगल जेमिनी कैसे काम करता है?

इसका सरल उत्तर है, जब आप जेमिनी में एक प्रोम्प्ट या संकेत (prompt) दर्ज करते हैं, तो यह पहले से ज्ञात जानकारी का उपयोग करके या अन्य Google सेवाओं की तरह अन्य स्रोतों से प्राप्त जानकारी का उपयोग करके प्रतिक्रिया देता है।जबकि तकनीकी उत्तर दे तो जेमिनी बड़े लैंग्वेज मॉडल का उपयोग करता है।

क्योंकि लैंग्वेज मॉडल खरबों शब्दों को “पढ़कर” सीखता है जो उसे भाषा बनाने वाले पैटर्न को समझने में मदद करता है, जो उसे सामान्य भाषा पैटर्न में आपके प्रश्नों को समझने और उनका उत्तर देने की अनुमति देता है।

गूगल के इस चैटबॉट की खास बात यह है की यह हमेशा सीखता रहता है, जिसका अर्थ है कि यह आपके संकेतों, प्रतिक्रियाओं और फीडबैक से भी सीखता है। ऐसे में स्वाभाविक है इससे गलतियाँ भी होंगी।