हिमाचल प्रदेश सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय: सुखविंदर सिंह सुक्खू भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनेता और भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य्मंत्री हैं। वह हिमाचल प्रदेश विधान सभा के 4 बार सदस्य रहे हैं, अगर उनके निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो वह हिमाचल प्रदेश के नादौन विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। पूर्व में वह 2013 से 2019 तक हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रहे है। (Read: Sukhvinder Singh Sukhu Biography In Hindi)
(पढ़ें: आखिर कौन हैं नए हिमाचल मुख्यमंत्री, सुखविंदर सिंह सुक्खू, परिवार, पत्नी, माता-पिता, उम्र, शिक्षा, बच्चे, राजनीतिक करियर, निर्वाचन क्षेत्र, कुल नेट वर्थ कांग्रेस नेता, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवनी हिंदी में) (Read: Who is Sukhwinder Singh Sukhu, Family, Wife, Parents, Age, Education, Children, Political Career, Constituency, Congress Leader, Himachal Pradesh Chief Minister Sukhwinder Singh Sukhu Biography in Hindi, New Himachal Chief Minister, Caste, Net Worth)
हिमाचल प्रदेश के एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता और हिमाचल प्रदेश के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू को विधान सभा चुनाव के बाद 10 दिसंबर 2022 को कांग्रेस विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया था, और उनको हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की गई थी। उनकी एक लंबी और शानदार राजनीतिक पारी रही है। सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश का नया मुख्यमंत्री बनाए जाने के पीछे मुख्य कारण उनकी ईमानदार छवि और कांग्रेस पार्टी के प्रति गहरी निष्ठा है। इसलिए, कांग्रेस पार्टी आलाकमान ने शीर्ष पद के लिए हमीरपुर जिले के नादौन से 58 वर्षीय विधायक सुक्खू के नाम को मंजूरी दी।
हालांकि, पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की पत्नी, राज्य कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह और निवर्तमान विधानसभा में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित कई नेता भी मुख्यमंत्री पद की दौड़ में थे। लेकिन कांग्रेस ने सुखविंदर सिंह सुक्खू को हिमाचल प्रदेश राज्य के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चुना है। वह 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी की प्रचार समिति के प्रमुख भी थे। नए मुख्यमंत्री ने रविवार, 11 दिसंबर 2022 को शपथ ली है।

Table of Contents
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जीवन परिचय: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री | Sukhvinder Singh Sukhu Biography In Hindi
सुखविंदर सिंह सुक्खू प्रोफ़ाइल: (Sukhwinder Singh Sukhu profile): कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू, हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री: सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश के 15 वें और हिमाचल के 7 वें व्यक्ति या राजनेता हैं जो अब तक राज्य के मुख्य्मंत्री बने हैं।
नाम | सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) |
अन्य नाम | सुखविंदर सिंह ठाकुर (Sukhvinder Singh Thakur) |
पद | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री (Chief Minister of Himachal Pradesh) |
एच.पी. के सीएम बनें | 11 दिसंबर 2022 |
जन्म | 27 मार्च 1964 |
आयु | 59 वर्ष |
जन्म स्थान | नादौन, जिला हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश |
गृहनगर | नादौन |
पिता | स्वर्गीय श्री रशील सिंह |
माता | संसार देई |
पत्नी | कमलेश ठाकुर |
बच्चे | 2 बेटियाँ (कामना ठाकुरऔर रहूंन ठाकुर) |
शिक्षा | पोस्ट ग्रेजुएशन • बी० ए० – गवर्नमेंट कॉलेज, संजौली, शिमला • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एम.ए. (M.A.) (1988) • हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. (LLB) (1992) |
व्यवसाय | राजनेता |
पार्टी | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) |
निर्वाचन क्षेत्र | नादौन |
विधायक | वह नादौन के 4 बार के विधायक हैं। |
विधायक चुने गए | वर्ष 2003, 2007, 2017, 2022 |
रुचि | पढ़ना, संगीत सुनना और क्रिकेट खेलना |
जाति | ठाकुर (राजपूत) |
ज्ञात भाषाएँ | हिंदी और अंग्रेजी |
कुल संपत्ति (अनुमानित) | लगभग 5 करोड़ |
कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू – हिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री (Who is Sukhwinder Singh Sukhu – New Chief Minister Of Himachal Pradesh)
सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh) हिमाचल प्रदेश के 15वें और राज्य के मुख्यमंत्री बनने वाले हिमाचल प्रदेश के 7वें व्यक्ति या राजनेता हैं। वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। संगठन में अपने मजबूत दबदबे के लिए जाने जाने वाले सुक्खू चार बार के विधायक हैं। सूत्रों की माने तो सुक्खू को पार्टी नेता राहुल गांधी का करीबी माना जाता है।
व्यक्तिगत जानकारी: भारत के पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश के मुख़्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह सुक्खू – स्वर्गीय श्री रसील सिंह के पुत्र हैं और 27 मार्च, 1964 को नादौन, जिला हमीरपुर में उनका जन्म हुआ था। अगर उनकी शैक्षिक योग्यता की बात करें तो वह एमए, एलएलबी, है और ये दोनों डिग्री हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से प्राप्त की हैं। श्री सुक्खू का विवाह श्रीमती कमलेश ठाकुर से हुआ है और इनकी दो दो पुत्रियां हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू बायोग्राफी इन हिंदी, पॉइंट्स:
• हमीरपुर जिले के नादौन (हिमाचल प्रदेश) से चार बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू शिक्षा से वकील हैं और कांग्रेस विंग नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) से उभरे हैं।
• हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला में एक कार्यकर्ता के रूप में पूर्व शाही वीरभद्र सिंह, सुखविंदर सिंह सुक्खू से मूल रूप से भिन्न, 1980 के दशक के अंत में एनएसयूआई राज्य इकाई का नेतृत्व किया।
• पूर्णकालिक राजनीतिक करियर में स्नातक होने के बाद, वह 2000 के दशक में राज्य युवा कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
• कथित तौर पर गुटबाजी के खिलाफ एक समझौते में कुलदीप राठौर द्वारा उन्हें 2019 में राज्य इकाई प्रमुख के रूप में बदल दिया गया था।
• हालांकि, हिमाचल प्रदेश राज्य के दूसरे क्षेत्र के एक अन्य जिले से, उन्होंने शिमला में दो बार नगरपालिका चुनाव जीता, और फिर 2008 में राज्य इकाई के सचिव बनाए गए, अंततः राज्य इकाई के शीर्ष पर पहुंच गए।
• सुखविंदर सिंह सुक्खू अब तक 2003, 2007, 2017 और 2022 में हिमाचल राज्य विधान सभा के लिए चुने गए हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू का प्रारंभिक जीवन (Early life & Biography of Sukhwinder Singh Sukhu)
सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में 27 मार्च 1964 को हुआ था। पिता रसील सिंह हिमाचल परिवहन निगम में बस चालक थे। जबकि माता संसार देई गृहिणी हैं।
चार भाई-बहनों में सुखविंदर सिंह सुक्खू दूसरे नंबर पर हैं। बड़े भाई राजीव सेना से रिटायर हैं। दो छोटी बहनों की शादी हो चुकी है। 11 जून 1998 को सुखविंदर सिंह सुक्खू की शादी कमलेश ठाकुर से हुई। इनकी दो बेटियां हैं जो दिल्ली विश्वविद्यालय से पढ़ाई कर रही हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू का परिवार (Family of Sukhwinder Singh Sukhu)
सुखविंदर सिंह सुक्खू (परिवार) | परिवार के सदस्यों का नाम |
पिता का नाम | स्वर्गीय श्री रशील सिंह (Late Shri Rashil Singh) |
माता का नाम | संसार देई (Sansar Dei) |
पत्नी का नाम | कमलेश ठाकुर |
बच्चे | 2 बेटियां |
बेटियों का नाम | • कामना ठाकुर (Kamna Thakur) • रहूंन ठाकुर (Rahun Thakur) |
सुखविंदर सिंह सुक्खू की शिक्षा (Sukhvinder Singh Sukhu’s Education)
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्कूलिंग से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई शिमला (हिमाचल प्रदेश) से ही की। सुखविंदर ने एलएलबी की डिग्री हासिल की है।
सुखविंदर सिंह सुक्खू (शिक्षा) | शिक्षा संबंधी विवरण |
शैक्षिक योग्यता | • बैचलर ऑफ़ लॉ (एल.एल.बी) • मास्टर ऑफ आर्ट्स इन पॉलिटिकल साइंस • बी० ए० |
यूनिवर्सिटी | हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय • बी० ए० • एम.ए. • एल. एल. बी. |
कॉलेज | गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज, संजौली, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला |
स्कूल | गवर्नमेंट हाई स्कूल, कसुम्पटी, शिमला, हिमाचल प्रदेश |
कैसे शुरू हुआ राजनीति सफर (Sukhvinder Singh Sukhu Political Life and Career)
सुखविंदर सिंह सुक्खू ने एनएसयूआई से राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी। शिमला के संजौली कॉलेज में पहले कक्षा के क्लास रिप्रेजेंटेटिव और स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के महासचिव चुने गए। उसके बाद वह राजकीय महाविद्यालय संजौली में स्टूडेंट सेंट्रल एसोसिएशन के अध्यक्ष चुने गए। 1988 से 1995 तक एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष रहे। साल 1995 में सुक्खू युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव बने।
साल 1998 से 2008 तक वह हिमाचल युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रहे। इसके आलावा वो नगर निगम शिमला के दो बार पार्षद बने थे। वर्ष 2003, 2007, 2017 और अब 2022 में नादौन विधानसभा क्षेत्र से चौथी बार विधायक चुने गए। साल 2008 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के महासचिव बने। आठ जनवरी 2013 से 10 जनवरी 2019 तक प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष रहे। अप्रैल 2022 में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं टिकट वितरण कमेटी के सदस्य बने।
सुखविंदर सिंह सुक्खू वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री / विधायक नादौन (एचपी) / इंडियन नेशनल कांग्रेस की चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष / और पूर्व अध्यक्ष एचपीसीसी हैं। सुक्खू हिमाचल के नादौन निर्वाचन क्षेत्र से चार बार के विधायक हैं।
वर्ष | सुखविंदर सिंह सुक्खू का राजनीतिक सफर |
• 1989- 1995 | एनएसयूआई के प्रदेश (हिमाचल) अध्यक्ष |
• 1998-2008 | भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के प्रदेश (हिमाचल) अध्यक्ष |
• 1992-1997 | शिमला नगर निगम के पार्षद |
• 1997-2002 | शिमला नगर निगम के पार्षद के रूप में पुन: निर्वाचित |
• 2003 | हिमाचल राज्य विधान सभा के लिए निर्वाचित |
• 2007 | हिमाचल राज्य विधान सभा के लिए पुन: निर्वाचित |
• 2007-2012 | चीफ व्हिप (मुख्य सचेतक), कांग्रेस विधायक दल, हिमाचल |
• 2017 | तेरहवीं विधानसभा के लिए पुन: निर्वाचित |
• 2017 | सार्वजनिक उपक्रमों, विशेषाधिकारों और व्यवसाय सलाहकार समितियों के सदस्य के रूप में नामित |
• 2013-2019 | हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष |
• 2022 | हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में नादौन निर्वाचन क्षेत्र से सीट जीती |
• 2022 | हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त |
श्री सुखविंदर सिंह से कैसे संपर्क करें (Contact Details of Himachal Pradesh Chief Minister Shri Sukhwinder Singh (Sukhu)
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री सुखविंदर सिंह का संपर्क विवरण:
स्थायी पता (Permanent Address) | • ग्राम भवरान, पी. ओ. किटपाल, तहसील नादौन, जिला – हमीरपुर। • Village Bhavran, P. O. Kitpal, Tehsil Nadaun, Distt. Hamirpur. |
मोबाइल नंबर (Mobile Number) | 9418002627, 0177-2625400 |
ईमेल (Email) | Email :ssukhu[dot]hp[at]gmail[dot]com • [email protected] • [email protected] |
लोकेशन | एलर्सली (Ellerslie), शिमला – 171002 |
FAQs: सुखविंदर सिंह सुक्खू जीवनी के बारे में सामान्य प्रश्न
Q. हिमाचल प्रदेश के सीएम कौन है?
Ans. सुखविंदर सिंह सुक्खू ।
Q. कौन हैं सुखविंदर सिंह सुक्खू?
Ans. सुखविंदर सिंह सुक्खू एक भारतीय राजनीतिज्ञ एवं वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के 15 वें मुख्यमंत्री के रूप कार्य कर रहे हैं। वे भारतीय कांग्रेस पार्टी के राजनेता हैं। वे हिमाचल प्रदेश विधानसभा के लिए हमीरपुर जिला की नादौन नामक विधानसभा क्षेत्र से निर्वाचित हुए हैं।
Q. सुखविंदर सिंह सुक्खू कहाँ से है?
Ans. मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू का जन्म 27 मार्च 1964 को हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले की नादौन तहसील के सेरा गांव में हुआ था। लेकिन उन्होंने अपना अधिकांश जीवन शिमला में बिताया। उनके पिता रशील सिंह हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC), शिमला में ड्राइवर थे। जबकि उनकी मां संसार देई गृहिणी हैं।
अवश्य पढ़ें: