चीता, शेर, बाघ और तेंदुए में क्या है अंतर, कौन ज्यादा तेज और शक्तिशाली होता है | Cheetah, Lion, Tiger And Leopard Difference

Cheetah, Lion, Tiger, Leopard Difference:चीतों को विलुप्त घोषित किए जाने के सात दशक (लगभग 70 साल ) बाद भारत में फिर से लाया गया है। अफ़्रीकी देश नामीबिया (Namibia) से 8 विदेशी चीते (Cheetahs) 17 सितंबर 2022 को ग्वालियर पहुंचे थे, जिनमें पांच मादा और तीन नर हैं। आखिरकार भारत में 70 साल बाद लोगों को चीता देखने को मिले हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) के वन्य जीव प्रेम को इसी से समझा जा सकता है की उन्होंने अपने जन्मदिन (17 सितंबर ) के मौके पर इन चीतों को मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क (Kuno National Park) में छोड़ा था।

भारत दुनिया के उन कुछ देशों में से एक है जहां के जंगलों में शेर, बाघ और तेंदुए एक साथ पाए जाते हैं। भारत में चीता आखिरी बार 1947 में देखा गया था, जिसके बाद भारत सरकार द्वारा वर्ष 1952 में चीतों को विलुप्त घोषित कर दिया गया था। हालांकि, नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के प्रयासों से, भारत में अब लंबे समय के बाद शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता देखने को मिले हैं । जंगलों में रहने वाले ये चारों जानवर बेहद फुर्तीले, तेज, खतरनाक और ताकतवर हैं। इस लेख में आज हम आपको बताएंगे कि शेर, बाघ, तेंदुआ और चीता में क्या अंतर है?

चीता, शेर, बाघ और तेंदुए में क्या अंतर है?

चीता, शेर, बाघ और तेंदुए में क्या अंतर है? (Cheetah, Lion,Tiger, And Leopard Difference)

चीता (Cheetah)

शेर और बाघ को जंगल में सबसे खतरनाक और ताकतवर माना जाता है, लेकिन चीता दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर है। गौरतलब है कि चीता आमतौर पर 112 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ता है, हालांकि इसकी अधिकतम गति 120 किमी प्रति घंटे भी हो सकती है। लेकिन यह भी सच है कि चीता लंबी दूरी तक नहीं दौड़ सकता, यह अपनी अधिकतम गति से लगभग एक मिनट तक दौड़ सकता है। हैरान करने वाली बात यह है कि तीन सेकेंड में चीता 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक पहुंच सकता है।

बाघ (Tiger)

बाघ यानि टाइगर प्राचीन काल से भारत के विभिन्न जंगलों में पाया जाता है, इसकी लंबाई लगभग 10 फीट और वजन 300 किलो तक होता है। अगर इसकी स्पीड की बात करें तो इसकी दौड़ने की गति (रनिंग स्पीड) करीब 64 किलोमीटर प्रति घंटा होती है। बाघ का वजन कई बार शेर से भी अधिक होता है। ये बाघ मुख्य रूप से भारत, रूस, इंडोनेशिया, भूटान और हिमालय के पहाड़ों में पाए जाते हैं। बाघ जंगल में पाए जाने वाले विभिन्न जानवरों जैसे बंदर, हिरण, बारहसिंगा और जंगली सूअर सहित कई जानवरों का शिकार करते हैं। कहा जाता है कि जिस जानवर को बाघ ने अपने कब्जे में ले लिया, उससे छुटकारा पाना मुश्किल है। बाघ के पंजे बहुत खतरनाक होते हैं।

शेर (Lion)

शेर को जंगल का सबसे शक्तिशाली माना जाता है, इसलिए लायन को जंगल का राजा भी कहा जाता है। दुनिया में शेर मुख्य रूप से अफ्रीका और भारत में पाए जाते हैं। अगर इसकी चपलता की बात करें तो शेर अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है। वहीं इसका शरीर बहुत बड़ा और भारी होता है, लेकिन इसके बावजूद इसकी दहाड़ और ताकत जंगल में सबसे खतरनाक मानी जाती है। आम तौर पर शेर की लंबाई 10 फीट तक और वजन 250 किलो तक हो सकता है। शेर के सबसे शक्तिशाली होने का सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि उसके पास इतनी शक्ति है कि वह किसी भी बड़े जानवर का शिकार कर सकता है। यहां तक कि वह गाय, भैंस, जिराफ, गैंडे को भी आसानी से मार डालता है।

तेंदुआ (Leopards)

इसे चीते से ज्यादा ताकतवर माना जाता हैं। तेंदुआ जीनस पैंथेरा की पांच मौजूदा प्रजातियों में से एक है, जो कैट फैमिली (बिल्ली परिवार), फेलिडे (Felidae) का एक सदस्य है। तेंदुआ 58 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से दौड़ सकता है, और इसकी अधिकतम लंबाई लगभग 6.2 फीटी होती है। यह मुख्य रूप से भारत और अफ्रीका में पाया जाता है। इसके अलावा तेंदुए उप-सहारा अफ्रीका में, पश्चिमी और मध्य एशिया के कुछ हिस्सों, दक्षिणी रूस और भारतीय उपमहाद्वीप में दक्षिणपूर्व और पूर्वी एशिया में एक विस्तृत श्रृंखला में इनके निवास स्थान हैं।

FAQ

u003cstrongu003eसवाल: चीते कितने साल बाद भारत आए हैं?u003c/strongu003e

u003cstrongu003eजवाब:u003c/strongu003e 70 वर्षों बाद भारत में चीतों का आगमन हुआ है।

u003cstrongu003eसवाल: शेर, चीता, बाघ और तेंदुए में सबसे तेज कौन दौड़ता है?u003c/strongu003e

u003cstrongu003eजवाब:u003c/strongu003e इन सबमें चीता सबसे तेज गति लगभग 120 किमी प्रति घंटे के हिसाब से दौड़ सकता है।

u003cstrongu003eu003cstrongu003eसवाल:u003c/strongu003e चीता को अंग्रेजी में क्या कहते हैंu003c/strongu003e? u003cstrongu003eCheetah (chita) ko english mein kya kahate hain? (What is cheetah called in english)u003c/strongu003e

u003cstrongu003eu003cstrongu003eजवाब:u003c/strongu003eu003c/strongu003e u003cstrongu003eCheetahu003c/strongu003e (चीता)।

u003cstrongu003eसवाल: बाग को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?u003c/strongu003e (bagh ko english mein kya kahate hain)

u003cstrongu003eu003cstrongu003eजवाब:u003c/strongu003eu003c/strongu003e Tiger (टाइगर)।

इसे अवश्य पढ़ें:
5G इंडिया लांच